फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्र की सड़कों के नवीनीकरण के लिए सांसद को प्रार्थना पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक माछरा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही इन्हें जल्द से जल्द सही कराने की अपील की।
विज्ञापन


मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने सांसद अरुण गोविल को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने विकास खंड कार्यालय माछरा से मुख्य बाजार तक लगभग 800 मीटर क्षतिग्रस्त सड़क बनवाने की मांग की। बताया कि इस सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिनका सही होना अत्यंत आवश्यक है। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं अमरपुर गांव से हसनपुर कलां की ओर खड़ंजे का नवनिर्माण कराकर 900 मीटर काली सड़क बनवाने की मांग की। शाहकुलीपुर में बिजली घर से गांव की ओर 800 मीटर काली सड़क बनवाने की मांग की। जिपं सदस्य ने कहा कि ये सभी सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं जिनका निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें