फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। रानी अहिल्या बाई होल्कर की 301 वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा शाम 5 बजे दिल्ली रोड शॉप्रिक्स मॉल से आरंभ होकर दिल्ली रोड, परतापुर होते हुए गगोल रोड स्थित सिद्ध पीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई। आयोजन की जिम्मेदारी मोनू पाल रिठानी, सचिन पाल और इंद्रजीत पाल ततिना ने संभाली। उन्होंने यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


यात्रा में मुख्य भाजपा नेता गोपाल शर्मा और बलराज डूंगर रहे। आयोजक समिति ने उनका पटका पहनाकर सम्मान किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पैदल श्रद्धालुओं के साथ साथ बाइक, कार, ट्रैक्टर और बुलडोजर पर युवा शामिल रहे। डीजे पर लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर से संबंधित गीतों की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। व्यापारी और उद्यमियों ने भी यात्रा का स्वागत किया। शहर के लोगों द्वारा कई स्थानों पर शीतल पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं भी की गईं। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें