फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुरक्षा के मद्देनजर बाउंडी रोड पर पेटोल पंप के सामने बनी पुलिस चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुर्ती थाने की बीआई लाइन पुलिस चौकी का जल्द करेंगे एसएसपी उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाने की बीआई लाइन चौकी को बॉउंड्री रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बनाया गया है। चौकी पूरी तरह बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति चौकी का उद्घाटन करेंगे।
दरअसल यहां अभी तक चौकी नहीं थी। सुनसान रोड होने की वजह से घटनाएं हो जाती है। ऐसे में चौकी बनाई गई है ताकि रात को पुलिसकर्मी चौकी पर रहकर चेकिंग अभियान चलाकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि अभी तक बीआई लाइन चौकी बनी हुई नहीं थी। केवल हजारी की प्याऊ के पास एक चेक पोस्ट बना हुआ था। वहीं पर चौकी प्रभारी और कांस्टेबल बैठा करते थे। अब बॉउंड्री रोड पर पेट्रोल पंप के सामने चौकी बनाने का निर्णय लिया गया। जिसके बाद चौकी तैयार हो गई है। सीओ कैंट संजय गुप्ता ने भी चौकी पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही चौकी का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें