फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
छुर निवासी मृतक विवेक पुत्र भूपेंद्र निवासी छुर - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

सरधना। सरधना-छुर मार्ग पर कालंद गांव के निकट मंगलवार को सड़क हादसे में छुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छुर गांव निवासी 27 वर्षीय विवेक पुत्र भूपेंद्र साथी 25 वर्षीय सुमित पुत्र पोपिंदर बाइक से सरधना आ रहा था। कालंद गांव के निकट पहुंचे। एक खेत में संबर्सिबल लगाने के किसान ने रस्सा सड़क की दूसरी और पेड़ से बांधा हुआ था। इसी में भी बाइक सवार विवेक, सुमित उलझ गए। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न होने के चलते दोनों को गंभीर चोट आई। घटना में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में सुमित को सीएचसी लाया गया। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें