फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खतरनाक हो रहा स्वाइन फ्लू का वायरस, फिर एक और मरीज की मौत

Tue, 18 Feb 2020 10:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

स्वाइन फ्लू का वायरस खतरनाक होता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ कोरोना वायरस का खौफ है, तो दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू का वायरस खतरनाक होता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और मरीज की मंगलवार को मौत हो गई है। 72 वर्षीय मृतक मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे। मेरठ के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

विज्ञापन


सोमवार को उनका सैंपल जांच के लिए मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार शाम आई है। उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि दोपहर में ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव को मुजफ्फरनगर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 

इसके बाद परिजनों को स्वाइन फ्लू होने का पता चला। देर शाम तक मृतक के परिवार को टेमी फ्लू की दवाइयां भी नहीं दी गई थीं। हालांकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मुजफ्फरनगर के सीएमओ को सूचना दे दी गई थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग शुगर के मरीज थे। उनका मुजफ्फरनगर में ही निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तबीयत खराब होने पर सोमवार को उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना के खौफ से चीन में हाहाकार, बड़ी संख्या में मंगाए मास्क, मेरठ में हुई एन-95 की किल्लत

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वाइन फ्लू के मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि इस साल स्वाइन फ्लू से मेरठ के तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। मेरठ में स्वाइन फ्लू के अब तक 31 मरीज मिल चुके हैं। 

बनत निवासी महिला की एक फरवरी को हुई मौत 
इससे पूर्व एक फरवरी को शामली जनपद के कस्बा बनत की रहने वाली महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। उस महिला को प्रसव पीड़ा होने पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। मेरठ से रेफर करने पर दिल्ली के अस्पताल में महिला की मौत हुई थी। उसकी जांच रिपोर्ट मृत्यु के 12 दिन बाद आई, जिसमें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें