जानीखुर्द (मेरठ)। थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही नौवीं कक्षा की छात्र को चिंदौड़ी गांव के सोनू ने एकांत स्थान पर रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बेटी शुक्रवार को स्कूल गई थी। स्कूल से लौटने के दौरान आरोपी सोनू ने उसे एकांत स्थान पर रोका और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पीड़िता शोर मचा रही थी। कुछ देर में वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने छात्रा की आवाज सुनी। ग्रमीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।