- ऋषि नगर स्थित न मंदिर में हुआ आचार्य सौरभ सागर का हुआ मंगल प्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आचार्य सौरभ सागर का शनिवार सुबह अभिनंदन नाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ऋषि नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने उनका अभिनंदन किया। आचार्य ने प्रवचन में बच्चों को धर्म और संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया।
आचार्य ने कहा कि बच्चों में भी अभिनंदन के गुण विकसित करने चाहिए ताकि वे धर्म के मार्ग पर चल सकें। उन्होंने कहा कि जिस तरह बच्चों को स्कूल भेजना अनिवार्य होता है, उसी तरह अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को जिनालय लेकर आएं। इससे बचपन से ही धर्म के प्रति श्रद्धा और अच्छे संस्कार विकसित होंगे।
उन्होंने मंदिर की भव्यता की सराहना की। इसके निर्माण और समाज को समर्पित करने के लिए उन्होंने योगेश जैन एवं अरिहंत प्रकाशन परिवार को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सुरेंद्र जैन, प्रमोद जैन सहित अन्य मौजूद रहे।