दौराला। कॉमन सर्विस सेंटर शनिवार को पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया गया। इसमें किसानों ने केंद्रों पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी होने के अवसर के साक्षी बने।
सीएससी के जिला प्रबंधक प्रभांशु आत्रेय और सन्नी तोमर ने किसानों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में किसानों को योजनाओं का लाभ लेने और डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मोहन सैनी, यादराम जाटव, मनीष, प्रशांत समेत अन्य किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे।