फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्री वीर मंदिर की वार्षिक रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
सरधना। अशोक बदी पंचमी के अवसर पर लश्करगंज स्थित श्री वीर मंदिर की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अशोक पंचमी के अवसर पर लश्करगंज स्थित श्री वीर मंदिर की वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। रथयात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी की भक्ति में नृत्य और भजन-कीर्तन करते हुए सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ का आरती और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रथयात्रा में भगवान को रथ पर विराजमान कराने का सौभाग्य सुधांशु जैन और सम्यक जैन को प्राप्त हुआ। सारथी बनने का सौभाग्य विजेंद्र जैन और विकास जैन को मिला। वहीं धन कुबेर बनने का सौभाग्य अनिल जैन और राजीव जैन को प्राप्त हुआ। चंवर की बोली का सौभाग्य अशोक जैन, आर्जव जैन, दीपक जैन और नमन जैन परिवार को मिला। रथयात्रा में सबसे आगे बैनर, मंगल कलश की गाड़ी, घोड़े, नफीरी, बैंड और विभिन्न झांकियां चल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से शुरू हुई यात्रा शिव चौक, बिनौली रोड, कालंद चुंगी, कबाड़ी बाजार, अशोक स्तंभ, चौक बाजार, बुद्ध बाजार, गुजरान गेट और गांधी नगर होते हुए वापस मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रावक प्रभु की भक्ति में लीन नजर आए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। इस मौके पर मंगल सेन जैन, मुकेश जैन, सुधांशु जैन, पंकज जैन, विनोद जैन, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, सानू जैन, अक्षत जैन, अमन जैन, अरिहंत, परमार्थ जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, विशाख जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें