फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजमिस्त्री ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। अझौता गांव में राजन ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसने आखिर यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अझौता निवासी 28 वर्षीय राजन राजमिस्त्री का कार्य करता था। सोमवार देर शाम उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और देर रात उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी रेखा, तीन वर्षीय बेटी आरवी, मां वीरमती और पिता इंद्रवीर को छोड़ गया है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल मामले में आवश्यक जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें