एक विवाहिता ने अपनी मां पर उसका सामूहिक बलात्कार कराकर ढाई लाख रुपये में बेचने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसने प्रेम विवाह किया था, जो उसकी मां को मंजूर नहीं हुआ। इसका बदला लेने के लिए मां ने उसका जीवन खराब कर दिया।
मवाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। लेकिन उसकी मां इससे खुश नहीं थी।
21 मई को वह अपने पति के घर थी तो उसकी मां ने अपने परिचित सिपाही और प्रेमी के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसे कार में डालकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां सिपाही और उस युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सिपाही नोएडा में तैनात होना बताया गया है।