फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चाकू लेकर सड़क पर मचाया उत्पात, दुकान में आग लगाने की कोशिश

विज्ञापन
खैर नगर में पतंग की दुकान में आग लगाने वाले आरोपी को पकड़ने के दौरान चाकू दिखाकर धमकाता व इंसर्
विज्ञापन
देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में शनिवार शाम एक युवक जुनैद ने हाथ में चाकू लेकर जमकर उत्पात मचाया। उसने अपने साथी अजीम के साथ मिलकर दुकानदार इमरान से अवैध पैसे और पतंग की मांग की। विरोध करने पर दोनों ने दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान जुनैद द्वारा चाकू लहराने और हुड़दंग मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार खैरनगर निवासी इमरान की पतंग की दुकान है। शनिवार सुबह जुनैद और अजीम उसकी दुकान पर पहुंचे और अवैध पैसे व पतंग की मांग करने लगे। इमरान द्वारा विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज कर चले गए। शाम को वे दोबारा आए और जुनैद ने चाकू से हमला करने की कोशिश की जिसमें इमरान बाल-बाल बच गया। जुनैद ने करीब 20 मिनट तक सड़क पर उत्पात मचाया। रात दस बजे दुकान बंद कर घर जाने के बाद, 15 मिनट बाद पड़ोसी दुकानदार दानिश चौधरी ने फोन पर सूचना दी कि आरोपियों ने दुकान पर ज्वलनशील पदार्थ डाला है। यह घटना दानिश के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी जुनैद को चाकू सहित पकड़ लिया जबकि उसका साथी अजीम फरार हो गया। एसपी सिटी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें