फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उत्तर प्रदेश दिवस और वसंत पंचमी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और वसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाता शपथ ग्रहण कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका को मजबूत करने का संकल्प लिया। 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की थीम विकास और विरासत, प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश रही। संयोजक डॉ. शशि राज तेवतिया ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह सतवाई ने संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों की सराहना की।
प्रो. शल्या राज ने उनका स्वागत किया। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों की उत्साही भागीदारी से कार्यक्रम यादगार बना। डॉ. अमित कुमार ने आभार व्यक्त कर समापन किया। इसी दौरान टीचर्स क्लब ने वसंत पंचमी पर फैकल्टी सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें