लावड़। कस्बे के मोहल्ला कमलियान निवासी इमरान ने तीन युवकों पर बेटे अनस के साथ गाली-गलौज कर उसके कान में पेचकस मारने का आरोप लगाया है। इस कारण अनस के कान का पर्दा फट गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लावड़ चौकी में तहरीर देते हुए इमरान ने बताया कि 6 अप्रैल को बेटा अनस फेरी करके घर लौट रहा था। रास्ते में तीन युवक बकरी लेकर खड़े थे। अनस ने साइड मांगी तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अनस के कान पर पेचकस मार दिया। इस कारण उसके कान का पर्दा फट गया और वह बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इमरान ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।