फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा से बिल पास होने के बाद मेरठ में पहला मामला, भरी पंचायत में दिया पत्नी को तलाक

Thu, 01 Aug 2019 12:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि गांव कुराली निवासी महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। इससे पहले पति ने महिला से बच्ची छीनकर उसे गंगनहर में धक्का दिया। किसी तरह वह बचकर अपने भाई संग ससुराल पहुंची, तो पति ने भरी पंचायत में तीन तलाक बोल दिया। पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


जानी क्षेत्र के गांव कुुराली निवासी बुशरा पुत्री नसीरुद्दीन का निकाह करीब तीन साल पूर्व बागपत के गांव चमरावल निवासी युवक से हुआ था। बुशरा ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगे थे। इस बात को लेकर उससे आए दिन मारपीट की जाती थी। करीब तीन माह पूर्व बुशरा ने पुत्री को जन्म दिया।

इसके बाद पति पुत्र पैदा नहीं करने का ताना देकर मारपीट करने लगा। पति 10 दिन पूर्व बुशरा को गांव बहरामपुर रिश्तेदारी में ले गया। बुधवार को लौटते समय पति ने टिमकिया तिगड्डा के निकट पत्नी को गंगनहर में धक्का दे दिया और पुत्री को लेकर चला गया। यहां मौजूद कस्बा सिवालखास निवासी युवकों ने किसी तरह पीड़िता को गंगनहर से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने ही सूचना देकर बुशरा के परिजनों को बुला लिया। बुशरा को लेकर उसका भाई गांव चमरावल पहुंचा। यहां पंचायत बुला ली गई। पंचायत में ही आरोपी ससुराल वालों ने भाई से मारपीट की।

वहीं पति ने पंचायत में ही बुशरा को तीन तलाक बोल दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर पति और ससुराल वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा का कहना था कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें