वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ सोमेंद्र नेगी पुलिस बल और राजस्व टीम को लेकर अवैध कब्जा हटवाने के लिए गांव में पहुंचे। राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटवाने को लेकर जेसीबी को चलवाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कब्जाधारी ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मकान की छत से पुलिस बल और राजस्व टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। पथराव से पुलिसकर्मियों व राजस्व टीम में भगदड़ मच गई। भागते समय पथराव में लेखपाल रविंद्र सैनी व कई पुलिसकर्मियों को भी ईंटें लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक, एसडीएम व सीओ भी पथराव में बाल बाल बचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसडीएम ने राजस्व टीम से जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जा हटवा दिया।
अवैध कब्जाधारी ने नौकर व अन्य कुछ अपने साथियों को साथ लेकर पथराव किया है। कब्जाधारी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी से अवैध कब्जा हटा दिया गया है। इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम जानसठ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/