फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा(मेरठ)। करीमपुर गांव में एक युवक फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली की गांव करीमपुर में 32 वर्षीय सूर्यकांत उर्फ सोनू पुत्र उधम सिंह ने गृहक्लेश में कमरे की छत में रस्सी की मदद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूर्यकांत के परिजनों ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर महिला थाने भेज दिया। थाना पुलिस के मुताबिक सूर्यकांत के भाई ने उसकी पत्नी, भाई, ससुर, व खेड़ी निवासी युवक के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें