फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से जल्द शुरू होगी हस्तिनापुर के लिए बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। राजधानी लखनऊ से सीधे हस्तिनापुर तक के लिए जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। महाराज शांतनु के किले के चारो ओर सड़कों की मरम्मत की जाएगी। वहीं, अमृत कुआं से वाया पांडव टीला जयंती माता मंदिर को जोड़ने वाले रास्ते की भी इंटर लाकिंग की जाएगी। जय हस्तिनापुर अभियान के संयोजक व प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के साथ प्रमुख सचिव परिवहन से मुलाकात की।
विज्ञापन

संयोजक धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, अतुल चौबे, चंचल चौबे लखनऊ में बृहस्पतिवार को विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के साथ प्रमुख सचिव राजेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने प्रमुख सचिव को हस्तिनापुर की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। वहीं बताया कि हस्तिनापुर के लिए यातायात व्यवस्था सुलभ की जाए। वहीं रास्तों का निर्माण हो। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन भी दिया। प्रमुख सचिव ने प्रबंध निदेशक परिवहन राजशेखर से बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि लखनऊ से हस्तिनापुर के लिए जल्द बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। वहीं, विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के मुताबिक प्रमुख सचिव ने बताया कि वह खुद हस्तिनापुर में कैंप कर छोटी समस्याओं के तुरंत समाधान करवाएंगे। मुख्य सड़क, अमृत कुआं से वाया पांडव टीला जयंती माता मंदिर तक जाने वाले मार्ग इंटरलॉकिंग किया जाएगा, साथ ही उसका सौंदर्यीकरण भी होगा। यशवंत सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर के विकास को लेकर स्वयं संज्ञान ले चुके हैं। जिसके चलते अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र रुप से विकसित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी बजट में घोषणा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें