फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में सनसनी, सामने आई आत्महत्या की ये बड़ी वजह

Mon, 25 Jan 2021 03:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में सोमवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव पेड़ पर लटका मिला, इससे इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला थाना भावनपुर क्षेत्र के मेदपुर गांव का है। सोमवार सुबह दिन निकलते ही पेड़ पर एक शख्स की लाश लटकी मिली। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला
राजपाल ने पत्नी से झगड़े के बाद शराब के नशे में खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि देर रात पत्नी और राजपाल के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद राजपाल ने गृहकलेश में यह कदम उठाया है। राजपाल रविवार शाम को नशे की हालत में घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार सुबह एक पेड़ पर राजपाल की लाश लटकी मिली। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान: शहादत की खबर से सदमे में पत्नी, ढाई साल पहले हुई थी शादी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। बताया जा रहा है कि राजपाल नशे का आदी था। वह मिनी ट्रक चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। नशे को लेकर ही पत्नी और राजपाल के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। इसी के चलते राजपाल ने आत्महत्या कर ली। राजपाल के शव के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें