फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुड़की रोड पर दाव लेकर दौड़ा सिरफिरा, 30 मिनट तक मचाया आतंक, 4 को किया लहूलुहान

विज्ञापन
मोदीपुरम- सिरफिरे के हमले में घायल तौसीन अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रुड़की रोड पर बुधवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने सरेआम आतंक मचाया। देवबंद निवासी राहुल नामक इस युवक ने एक दुकान से तेजधार हथियार (दाव) छीनकर राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक चले इस आतंक में चाय विक्रेता अब्दुल, उनकी पत्नी रूबी, ई-रिक्शा चालक तौसीन और पल्हैड़ा निवासी आरिफ घायल हो गए। मशक्कत के बाद लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से घायल तौसीन के भाई पावलीखास गांव निवासी मिजुद्दीन के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी राहुल मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास पहुंचा। वहां उसने सड़क किनारे लोहे का सामान बेचने वाले एक वेंडर से जबरन तेजधार हथियार (दाव) छीना और भागने लगा। सबसे पहले वह डीएमजी इंटर कॉलेज के बाहर पहुंचा जहां स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं घर लौट रहे थे। हाथ में चमकता हथियार देख बच्चे जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। शोर सुनकर शिक्षक बाहर आए लेकिन तब तक आरोपी वहां से आगे निकल चुका था। बौखलाए आरोपी ने पहले एक स्कूल बस और फिर एक चलते टेंपो में चढ़ने की कोशिश की लेकिन चालकों की सूझबूझ से वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने सड़क किनारे चाय का खोखा चलाने वाले अब्दुल पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए जब पत्नी रूबी आगे आई तो आरोपी ने उन पर भी वार किया जिससे रूबी की उंगली कट गई।



बेसमेंट में घुसकर ई-रिक्शा चालक पर किए ताबड़तोड़ वार

दंपती को घायल करने के बाद आरोपी शाहनवाज की प्लाईवुड की दुकान में घुस गया। वहां भगदड़ मचने के बाद वह पावली खास निवासी ई-रिक्शा चालक तौसीन के पीछे दौड़ा। तौसीन अपनी जान बचाने के लिए एक बेसमेंट में छिप गया लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और तौसीन पर सिर और शरीर पर करीब 5 वार किए। इसके बाद आरोपी ने पल्हैड़ा निवासी आरिफ को भी हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल तौसीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने तौसीन के भाई मिजुद्दीन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले व अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




भीड़ ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस की देरी पर फूटा गुस्सा

आरोपी के लगातार हमलों से गुस्साए स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसकी घेराबंदी की और उसे दबोच लिया। लोगों ने उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह घटना मोदीपुरम पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई लेकिन लोगों का आरोप है कि पुलिस 20 मिनट की देरी से पहुंची। अगर पुलिस समय पर आती तो इतने लोग घायल न होते।





पूछताछ और जांच का विवरण

पुलिस ने आरोपी का दौराला में प्राथमिक उपचार कराया और फिर थाने ले आई। आरोपी की पहचान राहुल निवासी देवबंद के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने केवल इतना बताया कि वह साहिबाबाद में मजदूरी करता है लेकिन वह यहां क्यों आया और लोगों पर हमले क्यों किए। इस संबंध में आरोपी कोई जवाब नहीं दे रहा था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का लग रहा है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और विस्तृत पूछताछ जारी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की रास्ते में किसी युवक से कहासुनी हुई थी जिसने उसे थप्पड़ मार दिया था। इसी बात से बौखलाकर उसने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें