फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: करंट की चपेट में आया लाइनमैन, बुरी तरह झुलसा, मेरठ के लिए रेफर, विद्युत विभाग में मचा हड़कंप

Thu, 06 Jun 2024 06:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर क्षेत्र के विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेड़ा पर तैनात विद्युत कर्मी की लापरवाही के कारण लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया और पूरी तरह झुलस गया। हालत खराब होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। लाइनमैन के करंट की चपेट में आने से विद्युत विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खेड़ी निवासी प्रदीप पुत्र राजेंद्र एक प्राइवेट कंपनी के माध्यम से खादर क्षेत्र के विद्युत उपखंड केंद्र कुंहेड़ा के बामनोली फीडर पर काम करता था। बृहस्पतिवार को बामनोली गांव के पास स्थित एक गांव की विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गई। किसान की शिकायत पर लाइनमैन प्रदीप विद्युत उपखंड केंद्र पर तैनात विद्युत कर्मी से सीडडाउन लेकर विद्युत लाइन पर काम करने लगा लेकिन कुछ देर बाद अचानक विद्युत लाइन में करंट आ गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

परिजनों ने इसका आरोप विद्युत उपखंड केंद्र पर तैनात सब स्टेशन ऑपरेटर पर लगाया है। उन्होंने कहा कि एसएसओ की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। क्योंकि प्रदीप ने सीडडाउन लिया हुआ था फिर अचानक उसमें करंट आ गया। आरोप है कि विद्युत उपखंड केंद्र पर तैनात एसएसओ ने विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी, जिस कारण वह झुलस गया। उधर, लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए हैं।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल लाइनमैन की स्थिति गंभीर बनी हुई है और मामले की जांच की जा रही है इस मामले में विद्युत उपखंड केंद्र के जेई सतबीर सिंह ने बताया कि लाइनमैन प्रदीप बामनोली में किसी पेड़ पर लाइन टच हो रही थी, जहां पर काम कर रहा था। विद्युत लाइन में करंट कैसे आया इसकी जांच की जा रही है एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें