- श्रद्धालुओं से धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सदर ढोलकी मोहल्ला स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में त्रिदिवसीय मांगलिक कार्यक्रमों की शृंखला के दूसरे दिन भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक मंगल अभिषेक किया गया। शांतिधारा संपन्न कराई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान काे वेदी पर विराजमान किया।
मध्य प्रदेश से पधारे पंडित ऋषभ ने प्रवचन में कहा कि ऐसे मांगलिक एवं धर्ममय कार्यों में सहभागी बनने वाले श्रावक, श्राविकाएं अपने पुण्य के प्रभाव से किसी न किसी भव में मोक्ष पद को अवश्य प्राप्त करते हैं। उन्होंने सभी से धर्म, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
भगवान की वेदी पर रजत सिंहासन स्थापना के निमित्त योग मंडल विधान किया गया। श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभोर जैन, अनुपम जैन, अमित जैन, विनेश जैन, मीनू जैन, नेहा जैन, कल्पना जैन, रश्मि जैन रहीं।