फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर से कांवड़ लेने जत्था रवाना

विज्ञापन
दौराला - हरिद्वार के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। मटौर गांव से शिवभक्तों का एक जत्था हरिद्वार कांवड़ में गंगाजल लाने के लिए मंगलवार को यहां से रवाना हुआ। रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिविधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय होने की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

हरिद्वार के लिए रवाना हुए जत्थे में चीकू, हर्ष, रजत, सचिन, राहुल, गौरव, सुमित, गुड्डू, बिट्टू, अंकित, अंकुश, मोहित, दिनेश, पहलवान, गौरव, शंकर, विनेश, आशुतोष, आकाश और महादेव शामिल रहे। ग्रामीणों ने सभी शिवभक्तों का तिलक लगाकर और शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक विदा किया। जत्थे के सदस्यों ने बताया कि हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर गांव के शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें