उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में नगर पंचायत चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती 26 अगस्त को फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से झुनझुनी नहर पर लूट में शामिल बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के बाद की।
थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने के आरोप में नगर पंचायत चेयरमैन विनोद उर्फ सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन पर बीती 26 अगस्त को फाइनेंस कंपनी के दो एजेंट से 80 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों को संरक्षण देने का आरोप है।
बताया गया कि रविवार रात एसओजी व पुलिस टीम ने झुनझुनी नहर पुल के समीप गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध तीन लोगों को ललकारा। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में बहसूमा के मोहल्ला मारकपुरिया निवासी मंयक पुत्र सुभाष के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे एवं उसके दो साथी अंकुर पुत्र धर्मेंद्र व सागर पुत्र धर्मपाल निवासी मोहल्ला मारकपुरिया के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनसे से दो चाकू, एक तंमचा व लूट के 65 हजार रुपये बरामद करने की जानकारी दी है। वहीं पुलिस ने सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: JEE Exam 2020: मेरठ में जेईई मेंस की परीक्षा शुरू, उत्साहित नजर आए छात्र-छात्राएं, देखें तस्वीरें
वहीं, सीओ मवाना उदय प्रताप सिंह का कहना है कि बटावली मार्ग पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट में शामिल बदमाशों को संरक्षण देने का मामला सामने आया है। इसलिए चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/