फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में बड़ी तादाद में पहुंचे मरीज, जानी क्षेत्र में तीन सौ मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में बड़ी तादाद में पहुंचे मरीज, जानी क्षेत्र में तीन सौ मरीजों की जांच
विज्ञापन

माछरा/जानीखुर्द। सरकार के निर्देश पर रविवार को सीएचसी माछरा अंतर्गत पीएचसी किठौर, कायस्थ बड्ढा, अमरपुर, शहजादपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरपुर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले का किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने शुभारंभ किया। विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि मेले में ग्रामीण जनता को इलाज मिल जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किठौर, कायस्थ बड्ढा, अमरपुर, शहजादपुर पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरपुर में आरोग्य मेले का उद्घाटन विधायक सत्यवीर त्यागी ने फीता काटकर किया। मेले में बाल विकास परियोजना माछरा की मुख्य सेविका शशि वर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए। इसमें ब्लड शुगर, परिवार नियोजन, टीबी, कोरोना जांच आदि के स्टालों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेलों का मुख्य उद्देश्य एक ही स्थान पर मरीजों का निशुल्क परीक्षण व उपचार कराना है। जिससे ग्रामीण बीमारियों से बच सकें। इस अवसर पर डॉ. रजत कुमार नोडल अधिकारी, डॉ. मनीष मादवे, डॉ. डीपी सिंह, स्टाफ नर्स नरेश सैनी, प्रमोद शर्मा, संदीप कुमार, पवन कुमार, विकास मित्तल, किरणवती, शशि वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानीखुर्द क्षेत्र के सीएचसी कलंजरी, सिवालखास और धौलड़ी में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां करीब 300 मरीजों का स्वास्थ्य निरीक्षण कर दवा दी। गांव रसूलपुर धौलड़ी में आयोजित जन आरोग्य मेले का उद्घाटन भाजपा नेता नरेंद्र नानू ने किया। कलंजरी, रसूलपुर धौलड़ी और सिवालखास में मेले का निरीक्षण पीएचसी प्रभारी डॉ. महेश चन्द्रा और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें