फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभराकर गिरा कच्चा मकान, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला जोगियान मोहल्ले में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त मकान में सो रहे परिवार के सदस्य मलबे में दब गए। दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबे से उन्हें बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घटना जोगियान मोहल्ला निवासी मोहम्मद उमर पुत्र नूर मोहम्मद के मकान में हुई, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। बृहस्पतिवार को उमर का दामाद तनवीर पुत्र राशिद निवासी मेरठ घर आया हुआ था। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद निकली धूप से मकान की दीवारों और छत में दरारें आ गई थीं। देर रात जब सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में उमर की मां मुन्नी देवी और दामाद तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मकान गिरने से बिस्तर, कपड़े, फर्नीचर, राशन सहित सारा घरेलू सामान मलबे में दब गया। परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने भी प्रशासन से पीड़ित की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें