मोदीपुरम। खड़ौली के पास 150 गज का प्लॉट दिलाने के नाम पर सुभाष कॉलोनी रोशनपुर डौरली निवासी अरविंद कुमार से तीन लोगों ने छह लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लेकर मुकदमा दर्ज कराया।
अरविंद ने थाने पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह प्रोपर्टी का कारोबार करता है। लगभग एक साल पहले खड़ौली निवासी रहीसुद्दीन से उसकी मुलाकात हुई। आरोप है कि रहीसुद्दीन ने अरविंद से कहा कि उसके साथी खड़ौली निवासी इरफान व अतीक पास ही दोपहिया रोड पर जमीन बेच रहें हैं। अरविंद ने दोनों से मुलाकात कर 12 हजार रुपये गज के हिसाब से 150 गज का प्लाट तय कर लिया। अरविंद ने चेक, आनलाइन और नकद में तीनों लोगों को छह लाख रुपये दिए। तीन महीने बाद भी बैनामा नहीं होने पर उसे शक हुआ तो जांच की गई तो 15 बीघा जमीन किसी अन्य को बेच देने की बात पता चली, जिस पर उसने अपने रुपये मांगे। आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया और धमकी दी। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।