फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइफ आनंद क्लीनिक में लगी भीषण आग, सारा सामान जला

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..थाना कोतवाली क्षेत्र के गुलमर्ग सिनेमा के पास अस्पताल लाइफ आनंद में लगी आग....स
विज्ञापन
मेरठ। गुलमर्ग सिनेमा हॉल के पास लाइफ आनंद क्लीनिक में शुक्रवार सुबह सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक क्लीनिक का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक के पास भवानीपुर निवासी सर्जन डॉ. कुंवर अनीस खान का लाइफ आनंद के नाम से क्लीनिक है। अस्पताल के मैनेजर इमरान ने बताया कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह क्लीनिक बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से क्लीनिक में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें व धुएं को देखकर पड़ोसी बाहर की तरफ दौड़े और मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर व पड़ोसियों ने किसी तरह पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग बेकाबू हो गई।
दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान क्लीनिक के अंदर रखा सारा सामान जल गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-
लिंटर व दीवारों में आई दरार
शुक्रवार सुबह अचानक से क्लीनिक में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग की ऊंची लपटों को देख पड़ोसी घर से बाहर भाग गए। आग से निकले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। आग इतनी भीषण थी कि लिंटर व दीवारों में भी दरार आ गई। दीवारों का प्लास्टर नीचे गिर गया।


लोगों ने की आग बुझाने में मददक्लीनिक में आग लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने दमकलकर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की। कोई पानी की बाल्टी भरकर डाल रहा था, तो कोई रेत से आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। आग बुझने के बाद पड़ोस के लोगों ने राहत की सांस ली।
गनीमत रही कोई मरीज नहीं था



शुक्रवार सुबह क्लीनिक में लगी भीषण आग की लपटें आसमान को छू रही थीं। आग से निकलने वाली तपिश कई मीटर दूर तक भी महसूस किया जा रहा था। आग लगने के दौरान क्लीनिक बंद था। क्लीनिक बंद होने के कारण कोई मरीज भर्ती नहीं था। अगर क्लीनिक में मरीज भर्ती होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। मैनेजर इमरान ने बताया कि यह अस्पताल नहीं है, यह क्लीनिक है। क्लीनिक पर रोजाना मरीज को देखा जाता है। क्लीनिक में भर्ती नहीं किया जाता है। मरीज की ज्यादा तबीयत खराब होने पर कुछ देर के लिए क्लीनिक में रोक लेते हैं।


-
क्लीनिक में अस्पताल तो नहीं हो रहा था संचालित, आज होगी जांच


- अग्निशमन विभाग को क्लीनिक में मिला केवल एक अग्निशमन यंत्र

मेरठ। लाइफ आनंद क्लीनिक में आग लगने के मामले में सीएफओ की टीम आज जांच पड़ताल करेगी। मेरठ के प्रभारी सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएमओ कार्यालय से जानकारी ली है। कार्यालय में अस्पताल नहीं है बल्कि क्लीनिक में रजिस्ट्रेशन है। क्लीनिक की आड़ में अस्पताल तो संचालित नहीं किया जा रहा था। इसकी शुक्रवार को टीम जांच करेगी। अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी। अग्निशमन विभाग को मौके से एक अग्निशमन यंत्र मिला है, वह वैध है या एक्सपायर हो चुका है, इसकी जांच की जा रही है।

मेरठ..कंवलजीत..थाना कोतवाली क्षेत्र के गुलमर्ग सिनेमा के पास अस्पताल लाइफ आनंद में लगी आग....स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें