दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर शुक्रवार की रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र व एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
मेरठ में नेशनल हाईवे पर देर रात एक स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में जा घुसी। कार में चार छात्र सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।