शामली के गंगेरू गांव में दादी के धमकाने पर नाराज छात्रा मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस, दमकल कर्मी और नायब तहसीलदार भी पहुंच गए। छात्रा को किसी तरह समझाया गया, जिसके चलते करीब चार घंटे बाद वह टॉवर से नीचे उतरी।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी किशोरी के माता-पिता की हत्या हो चुकी है। वह कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी और उसका भाई दादी के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दादी ने किशोरी को किसी बात पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई।