फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से खड़ा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 18 मुकदमे हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड के पास खिवाई जाने वाले रास्ते से पुलिस ने लूट के इरादे से खड़े खिवाई निवासी आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। उसका साथी पुलिस को देखकर भाग गया। आरोपी पर सरूरपुर थाने समेत कई थानों में संरक्षित पशु की हत्या समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना पुलिस मेरठ-बड़ौत मार्ग पर गश्त कर रही थी। खिवाई कस्बे से मुख्य मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर दो युवक पुलिस की गाड़ी को देख गन्ने के खेत में घुस गए। पुलिस ने घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर शहनवाज को पकड़ लिया। उसका साथी भाग निकला। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। आरोपी पर बागपत के बिनौली, थाना सरधना, जानी व सरूरपुर में जानलेवा हमले, अवैध हथियार व संरक्षित पशु की हत्या के 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें