फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंगाली दुर्गाबाड़ी में महानवमी पर हवन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत महानवमी का पर्व मनाया गया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना, नवमी हवन और संध्या आरती में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शाम को हुए बंगाली नाटक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने परिवार, समाज और देश की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। शाम की आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। समिति अध्यक्ष अमिताभ मुखर्जी ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ संस्कृति, परंपरा और सामूहिक एकता का उत्सव भी है। महासचिव अभय मुखर्जी ने आयोजन में सहयोग देने वाले कलाकारों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा सचिव सुब्रोतो विश्वास ने कहा कि हवन, आरती और नाट्य प्रस्तुति ने उत्सव को विशेष बनाया।आयोजन में सत्यजीत मुखर्जी, अभिनव दत्ता, विश्वजीत विश्वास, डॉ. सुब्रोतो सेन, रीना सेन, सुभ्रा मुखर्जी, लिपिका चौधरी, मैत्री दास, दीप्ति चौधरी, पापिया सान्याल, अल्पना चक्रवर्ती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें