फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गई भव्य शौर्य यात्रा

Mon, 16 Dec 2024 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गंगोह में शौर्य यात्रा निकालते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर, गंगोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला देववृंद के तत्वावधान में नगर में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकता और उत्साह का परिचय दिया।
विज्ञापन

पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा रामबाग रोड स्थित पवित्र ककराली सरोवर से आरंभ हुई। नगर के विभिन्न मोहल्लों एवं मार्गों से होती हुई यात्रा वापस पहुंचकर संपन्न हुई। इससे पूर्व आयोजित सभा में वक्ताओं ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिए गए बलिदानों को याद करते हुए बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में धर्म प्रचार प्रमुख मेरठ प्रांत यशपाल, जिला अध्यक्ष बजरंग दल दिग्विजय त्यागी, प्रखंड अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, सामाजिक समरसता प्रमुख मनोज कटारिया आदि वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज के उत्थान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
मुख्य अतिथि वेट लिफ्टर सृष्टि चौधरी, जिला सहसंयोजक अतुल महाराणा, प्रखंड मंत्री अमित योगी, कार्तिक पांचाल, तरुण चौधरी और सांसद प्रदीप चौधरी के पुत्र अंशुमन चौधरी सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें