फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: समय में परिवर्तन, अब रात में आधा घंटे पहले चलेंगी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रेाडवेज बस में रात के समय यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम अधिकारियों ने बसों के संचालन में परिवर्तन किया है। रात के समय अंतिम फेरा लेकर जाने वाली बसों के चलने के लिए समय में आधा घंटा कम कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर डिपो से निगम व अनुबंधित 195 बसों का संचालन होता है। वर्तमान में दिन में धूप व रात में कोहरा पड़ रहा है। जिससे यात्रियों को रात में रोडवेज बसों में सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों के साथ ही बस चलाने में चालकों को भी परेशानी थी। चालकों व यात्रियों को हो रही परेशानी केे मददेनजर ही परिवहन निगम अधिकारियों ने बसों के संचालन में परिवर्तन किया है। अब मुजफ्फरनगर डिपो से देर शाम अपनी मंजिल के लिए अंतिम फेरा लेकर चलने वाली बस अपने पूर्व निर्धारित समय से आधा घंटा पहले चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें