फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
- थापर नगर से निकली यात्रा में अहिंसा और मानवता को अपनाने का संदेश दिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से भगवान आदिनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसमें अहिंसा और मानवता को अपनाने का संदेश दिया गया। यात्रा का शुभारंभ सुबह मंदिर परिसर से विधिविधान के साथ किया गया।

सवासी की बोली लेने का सौभाग्य नीरत जैन एवं श्री जमव जैन को प्राप्त हुआ। भगवान को स्वर्ण रथ में चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया। रथयात्रा का उद्घाटन सुनील कुमार और रोहित कुमार जैन ने सपरिवार किया। उन्होंने भगवान की आरती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ के सारथी के रूप में धनकुमार जैन सपरिवार उपस्थित रहे। श्रद्धा भाव से रथ का संचालन किया। भगवान के कुबेर की बोली प्रदीप कुमार अनुत जैन को प्राप्त हुई। रथ यात्रा में विशेष रूप से सुसज्जित हाथी रथ और जैन धर्म के ध्वज लिए श्रद्धालु शोभा बढ़ा रहे थे। थापर नगर क्षेत्र में रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संजय जैन, धनकुमार जैन, अजय राय जैन, रेशू जैन, रोहित जैन, प्रशांत जैन, उज्जैन जैन, आस्था जैन, अंकुर जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें