फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारियों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की निकाली शव यात्रा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..ऊर्जा भवन में मोहनपुरी की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर किया प्रदर्शन......संव
विज्ञापन
ऊर्जा भवन पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर व्यापारियों में भारी असंतोष है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की शवयात्रा निकाली और पुतला दहन भी किया।

प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं जिन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोकेश अग्रवाल ने प्रीपेड मीटर योजना को अव्यवस्थित, अपारदर्शी और व्यापारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना व्यापारियों के लिए संकट बन गई है। व्यापारी अपनी समस्या को लेकर ऊर्जा भवन में प्रबंध निदेशक से मिलने पहुंचे। एक घंटे से अधिक इंतजार के बाद भी प्रबंध निदेशक उनसे नहीं मिले। इसके बाद व्यापारियों ने प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर अपना ज्ञापन चस्पा कर दिया। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटर के कारण हजारों व्यापारियों और उपभोक्ताओं की बिजली बिना ठोस कारण के काटी जा रही है। इससे व्यापार ठप होने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रीपेड मीटरों से जुड़ी समस्याएं

आरोप है कि विभाग का सर्वर बार-बार फेल हो रहा है जिससे भुगतान के बावजूद उपभोक्ता अंधेरे में हैं। उनके कनेक्शन काटने के बाद उन्हें दोबारा जोड़ा नहीं जा रहा है। लोकेश अग्रवाल ने विद्युत विभाग पर प्रीपेड मीटर के नाम पर नई प्रकार की डिजिटल लूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वर्षों पुराने बकाए को बिना आधार दिखाए रिकवरी भेजी जा रही है। यह स्थिति व्यापारियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण है। आरोप है कि पीडी कनेक्शन के नाम पर भारी अवैध वसूली भी की जा रही है। व्यापारियों ने इस योजना को तुरंत बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह योजना उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों के लिए हानिकारक है। यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर उनके साथ काफी संख्या में व्यापारी और मोहनपुरी क्षेत्र की महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें