यूपी के बागपत जनपद में एक युवती मामा के प्रेम जाल में फंस गई और उससे शादी की जिद पर अड़ गई। युवती शामली के एक गांव की रहने वाली है, जबकि युवक दोघट क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्रवार को जब दोनों बिनौली बस स्टैंड पर आए तो युवती के भाइयों ने दोनों को घेर लिया और जमकर पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। वहां भी युवती अपने मामा के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शामली के एक गांव की रहने वाली युवती इन दिनों चंडीगढ़ में रह रही है। उसका दोघट क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। यह युवक उसका मामा लगता है। छह दिन पूर्व युवती अपने मामा के घर पर आ गई थी। शुक्रवार सुबह दोनों बड़ौत बिनौली बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति से रुपये लेने आए थे तो वहां युवती के भाइयों और अन्य परिजनों ने उन्हें दबोच लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर वहां भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए बिनौली-मेरठ मार्ग अवरुद्ध हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में युवती के परिजनों ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। युवती ने कहा कि परिवार के लोगों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। वह मामा के संग रहेगी, परिवार के साथ नहीं जाएगी। देर शाम तक युवती अपने प्रेमी मामा संग जाने पर अड़ी रही।
इस संबंध में कोतवाल राकेश कुमार का कहना है कि अभी इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/