फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर की कोठी में लूट का मामला: धीरे-धीरे खुल रहे चौंकाने वाले राज, नेपाल के बदमाशों का मुंबई में कनेक्शन

Sat, 10 Dec 2022 11:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बिल्डर की कोठी में लूट का मामला: अब धीरे-धीरे चौंकाने वाले राज खुल रहे हैं। वहीं जांच में पता चला कि नेपाल के बदमाशों का मुंबई में कनेक्शन मिला है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्य में भरोसा जीतकर लूट करने वाले नेपाल के बदमाश नकदी अपने पास और जेवरात मुंबई में कारोबारी के पास रखते हैं। मेरठ में बिल्डर प्रदीप गुप्ता और डॉ. अमिताभ गौतम के यहां से लूटे गए जेवरात भी इस कारोबारी के पास बताए गए हैं।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार होने से पहले आरोपी लक्ष्मण ने पूछताछ में ऐसी कई जानकारियां दी हैं। पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मण का भाई मेरठ में और उसकी पत्नी मुंबई में हैं। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है।

20 नवंबर को कमलानगर में बिल्डर प्रदीप गुप्ता की कोठी में नेपाली नौकर बल बहादुर धामी ने गार्ड मनोज कुमार को खाने में नशीला पदार्थ देकर लूट की थी। पूरा परिवार दिल्ली में बेटी सांची की सगाई के कार्यक्रम में गया था। पुलिस ने नेपाल जाकर जांच की। इसमें पता चला कि वारदात में बल बहादुर के साथ दो साथी लक्ष्मण और लालभूल शामिल थे। पांच दिन पहले आरोपी लक्ष्मण को एसटीएफ मेरठ और मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ लिया था। उससे चार घंटे पूछताछ की गई थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी को अंधेरी के एक मकान में रखा था, जहां से वह भाग गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Result: BJP ने गंवाई खतौली सीट, पढ़िए हार की वजह,इन बयानों से बिगड़ा गणित,जयंत का बढ़ा कद
 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी से प्रदीप गुप्ता की नकदी और जेवरात के बारे में पूछा गया था। उसने मुंबई में एक कारोबारी के यहां पर जेवरात रखना बताया। यह बात भी सामने आई थी कि नेपाल के बदमाश के जेल जाने के बाद यह कारोबारी ही पैसा खर्च करता है और बदमाश के परिवार के लोगों को भी खर्च के लिए कारोबारी ही पैसा देता है।

लक्ष्मण का भाई फैक्टरी में करता काम
पुलिस ने बताया कि टीपीनगर के बेरीपुरा स्थित राम कटोरी वाली गली में नेपाल के कई लोग रहते हैं। वहां से थोड़ी दूरी पर ही कुख्यात बदन सिंह बद्दो का भी घर था। बद्दो के घर पर भी नेपाल के तीन लोग काम करते थे। पुलिस टीम ने राम कटोरी वाली गली में पहुंचकर नेपाल के लोगों से काफी जानकारी जुटा ली है। बताया गया है कि आरोपी लक्ष्मण का भाई परतापुर स्थित एक फैक्टरी में काम करता है और वह टीपीनगर में रहता है।

नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई
भाई और पत्नी से पूछताछ करने का पता चलते ही लक्ष्मण नेपाल भी भाग सकता है। इसे देखते हुए मेरठ पुलिस ने नेपाल के तीनों बॉर्डर (लखीमपुरखीरी, गोरखपुर और उत्तराखंड) पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि नामजद तीनों आरोपियों के अलावा अन्य कई लोग लूट की वारदात में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: UP: खतौली का दंगल जीती RLD, पर जयंत ने ट्वीट कर लिखा- मैं आहत हूं, ये है बड़ी वजह
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें