फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली गिरने से किशोरी की मौत, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 29 May 2020 02:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के गांव किशनपुर में बिजली गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


गांव किशनपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे सानिया (15 वर्ष) पुत्री मुंतज़िर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बरामदे के बाहर बैठी थी। इसी दौरान हो रही बारिश में बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं घटना के बाद पीड़ित के यहां ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आई तेज आंधी, मेरठ में मकान की छत गिरने से दो घायल, सहारनपुर में बिजली गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सहारनपुर जनपद के लबकरी गांव में बृहस्पतिवार रात को तेज हवाओं और बादलों की गरज के बीच बिजली गिरने से एक बच्चे की भी मौत हो गई थी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक मकानों में लाखों रुपये के विधुत उपकरण भी फूंक गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें