माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के व्यस्त इलाके जली कोठी के पास सोमवार शाम कूड़े के ढेर में आग लग गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
सोमवार सुबह कूड़े के ढेर से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया है। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों से सामान हटाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही से कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता। ढेर जमा होने के बाद उनमें आग लगा दी जाती है, उससे जहरीला धुआं फैलता है। धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई, खासकर बच्चों, बुजुर्गों को। कई राहगीर ने मुंह पर कपड़ा बांधकर रास्ता तय किया।