फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फैक्टरी जाते समय युवक की रजबहे में गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली बंबा बाइपास पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित रजबहे में सोमवार सुबह फैक्टरी कर्मचारी टीनू का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नूरनगर थाना लिसाड़ी गेट निवासी टीनू (35) पुत्र पप्पू सोमवार सुबह साइकिल से परतापुर स्थित एक फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक उसे दौरा पड़ गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर रजबहे में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह राहगीरों ने रजबहे में शव पड़े होने की सूचना परतापुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मृतक की पहचान टीनू नूरनगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दौरा पड़ने के बाद हादसे का प्रतीत हो रहा है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें