फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चालान कटने पर जमकर हंगामा, फल विक्रेता ने सिपाही- होमगार्ड के साथ की हाथापाई

Fri, 13 Mar 2020 07:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

फल विक्रेता ने चालान काटने पर नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता कर दी। विक्रेता ने मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
सिपाही से हाथापाई करता विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के खतौली में संतरे बेचने वाले विक्रेता ने चालान काटने पर नगर पालिका की टीम के साथ अभद्रता कर दी। विक्रेता ने मौके पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड के साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। जिसको लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जीटी रोड पर सड़क किनारे कोतवाली से कुछ ही दूरी पर टैंपू में संतरे भरकर एक युवक संतरे बेच रहा था। नगर पालिका की टीम वहां पहुंची। टीम ने संतरा विक्रेता का चालान काट दिया। चालान काटने को लेकर संतरे विक्रेता ने पालिका टीम के साथ अभद्रता कर दी। 

यह भी पढ़ें: आप विधायक अमानतुल्लाह के गांव में जुलूस के दौरान बवाल, लाठीचार्ज और पथराव
विज्ञापन


सूचना मिलने पर होमगार्ड और सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि संतरा विक्रेता ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी। हंगामा होने पर दुकानदार एकत्र हो गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस पहुंच गई, लेकिन विक्रेता फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक मकान में दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने संतरों से भरा टैंपू अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


इस घटना के दौरान जीटी रोड पर सड़क के दोनों ओर जाम भी लग गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिपाही व होमगार्ड से अभद्रता करने वाले संतरा विक्रेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें