फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सात की जगह चार इंच मोटी सड़क बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महानगर में सड़क निर्माण को लेकर निगम के अधिकारियों और ठेकेदार के गठजोड़ ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर दी। ठेकेदार ने 7 इंच मोटाई की जगह केवल चार इंच मोटी ही सड़क बनाई है। मामले की शिकायत हुई तो ठेकेदार और अधिकारियों के गठजोड़ का खुलासा हुआ। शिकायत पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने वार्ड-48 की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया तो गुणवत्ता खराब मिली, घटिया सामग्री और मोटाई भी कम पाई। उन्होंने चेतावनी दी कि ठेकेदार के भुगतान से कटौती की जाए और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। लेकिन अधिकारियों ने अधीनस्थों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगकर खानापूर्ति कर ली है। 10 दिन बाद भी नगर आयुक्त के निर्देश पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने तीन महीने में करीब 20 करोड़ की लागत से महानगर की छोटी-बड़ी 250 सड़कों के निर्माण का दावा किया है। इनमें अधिकांश सड़क सीसी हैं। सड़क निर्माण में इस्तेमाल होनी वाली सामग्री और उसकी गुणवत्ता भी खराब है। भाजपा नेता की शिकायत पर नगर आयुक्त ने 12 अक्तूबर 2025 को वार्ड-48 सरस्वती विहार में सड़क का जायजा लिया। संविदा के अनुसार सड़क की मोटाई सात इंच होनी चाहिए थी, जोकि मौके पर सिर्फ चार इंच पाई गई है। नगर आयुक्त ने इस तरह तीन सड़कों की जांच की और मानकाें पर तीनों ही फेल हो गई। अधिकारियों की सह पर ठेकेदार सड़क की तीन इंच की मोटाई को चट कर गए। इस मामले में 8 करोड़ रुपये के घोटाले की बात सामने आ रही है।

जांच के 10 दिन बाद भी अधिकारी और ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं
नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने ठेकेदार के भुगतान से कटौती करने, अवर अभियंता निर्माण पर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन 10 दिन बीतने के बावजूद न तो अवर अभियंता पर कार्रवाई हुई और न ही ठेकेदार के भुगतान से कटौती को लेकर कोई कार्रवाई की गई। सूत्रों की माने तो अधिकारी और ठेकेदार दोनों मिलकर मामले को दबाने के लिए सिफारिश कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन

-
सड़क गुणवत्ता के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवर अभियंता और सहायक अभियंता से सड़कों की जांच कराई जा रही है। सोमवार को रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार सिसौदिया, मुख्य अभियंता निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें