मेरठ। अयोध्या में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक से चार फरवरी तक शास्त्रीय संगीत सम्मेलन होगा। इसमें देश के 52 से अधिक विश्व प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन अयोध्या में परिक्रमा मार्ग मानस भवन में होगा।
संयोजक अनूप सिंघल के मुताबिक इस बार का आयोजन सभी रिकार्ड तोड़ेगा। इस संगीत सम्मेलन को विश्व स्तर पर पहुंचाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए हैं। इसमें शास्त्रीय गायिका अश्विनी भिंडे, तबला वादक पंडित सुरेश तलवरकर, तबला वादक पंडित अनिंदो चटर्जी, सितार वादक उस्ताद शाहिद परवेज, पंडित उदय भावलंकर, श्रुति सदोलिकर, मंजरि, आदित्य मोदक, मीनल, पूजा बाकरे, ऋतुजा, यशस्वी और अंजलि पोहनकर की प्रस्तुतियां होंगी।