फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चों को बमुश्किल बाहर निकाला, लाखों का नुकसान

Mon, 02 Oct 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में रविवार सुबह कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान महिला और बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने आसपास के घरों को खाली कराया। आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन


जाकिर कॉलोनी चमड़ा पैठ निवासी ताज मोहम्मद उर्फ मुन्ना अंसारी पुत्र कासिम अपने परिवार के साथ रहता है। उसने घर के आधे भाग में कपड़े की फैक्ट्री लगा रखी है। रविवार सुबह फैक्ट्री में आग की लपटे देख लोग दौड़े और उसपर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एफएसओ पहुंचे। आग से मशीन, कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैक्ट्री मालिक ने लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बताया कि एक एमसील में स्पार्क हो रहा था, जिसे रात में बंद कर दिया गया था। हो सकता है कि उसी के चलते आग लगी हो।

रिहायशी इलाकों में चल रहीं अवैध फैक्ट्रियां
सीओ कोतवाली का कहना है कि लिसाड़ीगेट क्षेत्र में कुछ स्थानों पर रिहायशी इलाके में घर या उनसे सटे प्लॉट में अवैध तरीके से कपड़े और अन्य सामान बनाने की फैक्ट्री चल रही है। कपड़े फैक्ट्री में आग से बचाव के लिए उपकरण नहीं थे। यदि कु छ देर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी न पहुंचती तो आसपास के घर भी आग की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन


लोगों ने किया हंगामा
आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। उस समय ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ताज मोहम्मद की पत्नी साइन, बेटा सुहेल, जैश, जीशान, शान मोहम्मद और बेटी सोई हुई थी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर ही परिवार के लोग वहां से बाहर निकले। वहीं फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी खत्म होने पर लोगों ने हंगामा किया। बाद में आसपास के घरों के सबमर्सिबल के पानी से भी आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें