फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सप्लीमेंट प्रोटीन के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां

Fri, 05 Aug 2022 03:59 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Fire News: सप्लीमेंट प्रोटीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मेरठ में गोदाम में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fire in Meerut: मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक गोदाम में आग लग गई। बताया गया कि फिल्मीस्तान के बराबर गली में सप्लीमेंट प्रोटीन के दूसरी मंजिल पर बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। गोदाम से धुआं निकलता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना दी। 

विज्ञापन


वहीं करीब 35 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आधे घंटे में आग पर काबू किया। आग लगने से बीस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। गोदाम मालिक हरिश ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की कंपनी बॉडी फर्स्ट प्रोटीन का फ्रेंच सप्लाई करते हैं। पांच दिन पहले ही माल मुंबई से आया था। 100 से ज्यादा कार्टून जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
विज्ञापन


उधर, सीएफओ संतोष राय का कहना है कि बिजली के शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें