फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में भयावह हादसा : केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, तेज धमाकों के साथ फटे ड्रम, इलाके में भगदड़

Sun, 10 Jul 2022 02:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

केमिकल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। वहीं चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले लिया और तेज धमाकों के साथ ड्रम फटने लगे।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर इलाके में धागे की फैक्टरी में आग का मामला ठंडा नहीं हुआ की, शनिवार देर रात कुंडा में एक केमिकल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के इलाकों में भगदड़ मच गई। उधर, जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे शैलेंद्र रस्तोगी निवासी सम्राट पैलेस नौचंदी की केमिकल की फैक्टरी में आग लग गई। आग ने चंद मिनटों में ही भयावह रूप ले लिया और फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक फटने लगे। वहीं धमाकों की गूंज से परतापुर इलाका दहल गया।

यह भी पढ़ें: UP: मूसलाधार बारिश से हालात बेकाबू, कहीं गांवों का कटा संपर्क तो कहीं नदी में फंसे वाहन, तस्वीरों में देखें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी लगने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। परतापुर, टीपी नगर समेत कई थानों की पुलिस भी कुंडा में पहुंची। अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय का कहना है कि फायर कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं, केमिकल में आग लगने के चलते वहां पर आग ने भीषण रूप ले लिया है। रात 2:00 बजे तक आग की लपटें उठती रहीं और फायर ब्रिगेड की टीम उसको बुझाने में लगी रही। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें