फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेस्टोरेंट में संचालक व युवकों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 08:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के पांडुकशिला रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार रात संचालक और कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भामौरी निवासी मूलचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके भतीजे अभिषेक किसी परिचित के जन्मदिन पर पांडुकशिला रोड स्थित रेस्टोरेंट में गए थे। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट संचालक और अभिषेक के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इसमें अभिषेक घायल हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कमरानवाबान निवासी रेस्टोरेंट संचालक अजय गुप्ता का आरोप है कि वह दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान कुशावली निवासी उमंग, अभिषेक सोम और एक अन्य युवक शराब के नशे में रेस्टोरेंट पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और रंगदारी मांगी। इसके बाद हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें