फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी के सामने मृत बेटे को गोद में लेकर बैठा रहा पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले रतनपुरी निवासी लक्ष्मण अपने एक साल के मृत बेटे अक्षित को गोद में लेकर इमरजेंसी के सामने घंटों बैठे रहे। उन्होंने वहां पहुंचे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरज राज और एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह से कहा कि इलाज में लापरवाही से बेटे की मौत हुई है। दोनों अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि यह बच्चा 22 जुलाई से अस्पताल में भर्ती था।
विज्ञापन

डॉ. धीरज राज ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल से बच्चे को मेडिकल रेफर किया गया था। बच्चे के रक्त में संक्रमण था। बच्चा कुपोषण का शिकार था। उसका लिवर खराब था। उसका इलाज किया गया। वह छह दिन वेंटिलेटर पर रहा, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सोमवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इलाज में लापरवाही की बात सामने नहीं आई है। मृतक को परिजनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक और एडीएम सिटी हसनपुर कलां निवासी सुनील की मौत की सूचना पर इमरजेंसी पहुंचे थे, जहां लक्ष्मण परिवार के साथ इमरजेंसी के बाहर बेटे को गोद में लिए बैठे हुए थे। इलाज में लापरवाही से बेटे की मौत होने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें