फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संदिग्ध युवक दिखने पर ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी वकील पुत्र सापिया के मकान के पास तीन संदिग्ध दिखने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो आरोपी ईंख के खेत से होकर भाग गए। ग्रामीणों ने खेत में आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

गांव के बाहरी छोर पर वकील का मकान है। सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे उसके मकान के पास तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। बताया कि तीनों आरोपी उसके मकान में घुसने की फिराक में थे। आरोपियों पर शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आते देख तीनों आरोपी पास ही ईंख के खेत के रास्ते मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। गांव में दिन के समय संदिग्ध लोगों के दिखाई देने से दहशत का माहौल है। आरोपियों की तलाश करते हुए ग्रामीणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें